Iphone 11 pro and Iphone 11 pro max Specifications - Frontecho-Mobile Laptop

Latest gadgets,Smartphone,Laptop

Breaking

My Blog List

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 14 September 2019

Iphone 11 pro and Iphone 11 pro max Specifications


iफ़ोन ११ प्रो और iफ़ोन ११ प्रो मैक्स स्पेसिफिकेशन्स 




iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को लॉन्च कर दिया गया है। क्यूपर्टिनो में आयोजित एक इवेंट में ऐप्पल ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। इस इवेंट में कंपनी ने आईफोन 11 को भी लॉन्च किया जो कंपनी का सबसे किफायती आईफोन है। इसके साथ ऐप्पल आर्केड गेम सब्सक्रिप्शन और ऐप्पल टीवी+ वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस से भी पर्दा उठाया गया। इवेंट में Apple ने ऐप्पल वॉच सीरीज 5 और नए 10.2 इंच के आईपैड को भी पेश किया गया,
साथ ही iOS 13 के बारे में भी इवेंट के दौरान जानकारी को साझा किया गया है।। आइए आपको आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं...

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max price in India, sale date

आईफोन 11 प्रो की कीमत भारत में 99,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। अमेरिकी मार्केट में हैंडसेट 999 डॉलर (करीब 71,600 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,149 डॉलर (करीब 82,301 रुपये) और 1,349 डॉलर (करीब 96,600 रुपये) में बिकेंगे। भारत में आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। अमेरिकी मार्केट में इस 64 जीबी वेरिएंट का दाम 1,099 डॉलर (करीब 78,700 रुपये) है। फोन के 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,249 डॉलर (करीब 89,500 रुपये) और 1,449 डॉलर (करीब 1,03,800 रुपये) में बेचे जाएंगे।
ऐप्पल ने बताया है कि ग्राहक आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स को मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड रंग में खरीद पाएंगे। दोनों नए आईफोन मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 सितंबर से शुरू होगी। सेल 20 सितंबर से शुरू होगी, जबकि भारत में बिक्री का आगाज 27 सितंबर को होगा।

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max specifications

कंपनी का कहना है कि आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स सबसे पावरफुल व एडवांस्ड स्मार्टफोन हैं। इन्हें प्रो यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। फोन कंपनी के नए प्रो डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max ऐप्पल के नए आईओएस 13 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। इनमें क्रमशः 5.8 इंच और 6.5 इंच के सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड डिस्प्ले हैं। स्क्रीन हैपटिक टच को सपोर्ट करते हैं। फोन में टैक्सचर्ड मैट ग्लास है और स्टेनलेस स्टील डिज़ाइन है। इन हैंडसेट को IP68 की रेटिंग मिली है। दोनों ही फोन में ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें थर्ड जेनरेशन न्यूरल इंजन है। ऐप्पल का कहना है कि न्यूरल इंजन से रियल टाइम फोटो और वीडियो एनलिसिस को मदद मिलेगी।

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में पिछले हिस्से पर तीन-तीन रियर कैमरे हैं। ऐप्पल ने इसे प्रो कैमरा सिस्टम का नाम दिया है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स हैं। ये एफ/ 1.8 वाइड एंगल, एफ/ 2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल और एफ/ 2.4 टेलीफोटो लेंस हैं। वाइड-एंगल और टेलीफोटो कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में इनहांस्ड नाइट मोड, अपडेटेड पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट एचडीआर जैसे फीचर हैं। इन हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे भी हैं।

फेस आईडी को भी नए आईफोन मॉडल में अपग्रेड किया गया है। अब यह 30 प्रतिशत ज्यादा तेजी से काम करेगा। बैटरी लाइफ को लेकर Apple का दावा है कि iPhone 11 Pro की बैटरी आईफोन Xएस की तुलना में 4 घंटे ज्यादा चलेगी और iPhone 11 Pro Max “सबसे ज्यादा बैटरी लाइफ वाला आईफोन” है। इसकी बैटरी आईफोन Xएक्स मैक्स की तुलना में 5 घंटे ज्यादा चलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages